गरीबों को मिलेंगे 'आश्वासन' के घर
जागरण संवाददाता, कन्नौज : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की कतार में शामिल
जागरण संवाददाता, कन्नौज : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की कतार में शामिल सामान्य लाभार्थियों को थोड़ी राहत दी है। आश्वासन के सहारे गर्मी, बारिश व अब सर्द रातें काट रहे गरीबों को पक्की छत मिलेगी। सामान्य परिवार के लिए 1,706 आवास आए हैं। यह लक्ष्य कई सालों से सूची में दर्ज लाभार्थियों में वितरण किया जाएगा। आवासों का वितरण सूची के अनुसार क्रम से किया जाएगा। शासन से लक्ष्य मिलते ही ब्लॉक स्तर पर वितरण करने के तैयारी शुरू हो गई है। स्वीकृत पत्र देने के बाद खातों में निर्माण की पहली किश्त लाभार्थियों के खातों में पहुंचेगी। 11 दिसंबर को दैनिक जागरण ने 'आश्वासन के मकान में गुजर रहीं गरीबों की सर्द रातें' शीर्षक से सामान्य परिवार की स्थिति पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लिया गया।
अर्से से कतार में 5,794 लाभार्थी
जिले में सभी वर्ग के लाभार्थियों की संख्या हजारों में है। अनुसूचित/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के लगभग लाभार्थियों को आवास मिल चुके हैं। इन वर्गों का कोटा होने के कारण सामान्य परिवार का नंबर नहीं आ पा रहा है। अब तक जो लक्ष्य आया वह न के बराबर साबित हुआ है। 2011 की जनगणना के मुताबिक अर्से से सामान्य परिवार के 7,500 लाभार्थियों के सूची में नाम दर्ज हैं। इनमें 1,706 लाभार्थियों को ही राहत मिलेगी। पिछड़े इलाकों पर रहेगा फोकस
दूरदराज बीहड़ इलाकों की स्थिति खराब है। कई ऐसे गांव हैं जहां अधिकारी भी नहीं जाते हैं। इससे उमर्दा, ठठिया, इंदरगढ़, सौरिख ब्लॉक के कई गांव व मजरे विकास की किरण से दूर हैं। यहां प्रधनामंत्री आवास की सूची में दर्ज नाम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इस बार ऐसे क्षेत्रों में लाभ पहले दिया जाएगा। ये रही आवास की स्थिति
-2016-18 सभी वर्ग का लक्ष्य 8,395
-2016-18 में वापस आया लक्ष्य 1,040
-2018-19 में 1,993 आवास वितरण
-2018-19 में 1706 आवास सामान्य परिवार का लक्ष्य आया है। जो क्रम से लाभार्थियों में वितरित होगा। इससे काफी राहत मिलेगी। अभी और लक्ष्य आने की उम्मीद है।
-एसके ¨सह, मुख्य विकास अधिकारी।