काले झंडे दिखाने की सूचना पर फूले हाथ-पांव
जागरण संवाददाता, कन्नौज : उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को काले झंडे दिखाने की सूचना पर पु
जागरण संवाददाता, कन्नौज : उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को काले झंडे दिखाने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
रविवार सुबह 10.20 बजे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा हेलीकाप्टर से सीधे लाख बहोसी वन विश्राम गृह पहुंचे। यहां उनको सलामी दी गई। सबसे पहले उन्होंने लाख बहोसी परिसर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा लगाए गए पौधे के पास पौधरोपण किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया पुलिस भी निगाह बनाए रही। यहां से मुख्यमंत्री को लाख बहोसी से ग्राम जिनौठी कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना होना था। इससे पहले बिजली कटौती के विरोध में ग्राम मनसुख पुरवा में ग्रामीणों के काले झंडे दिखाने की तैयारी की सूचना मिली तो अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। वहां भीड़ जुटने से पहले लोगों को खदेड़ दिया गया। हेलीकाप्टर से लौटते समय फिर काले झंडे दिखाने की अफवाह फैल गई। कार्यकर्ताओं से नोकझोंक, डीएम के स्टेनो को रोका
लाख बहोसी परिसर छावनी में तब्दील रहा। मुख्य गेट पर सौरिख थानाध्यक्ष राज कुमार ¨सह फोर्स के साथ तैनात रहे। इस दौरान अधिकारी, मीडिया व भाजपा के पहले से चिह्नित पदाधिकारियों को प्रवेश दिया गया। एसओ ने किसी अन्य को अंदर नहीं घुसने दिया। डीएम-एसपी के काफिले में शामिल जिला प्रशासन की गाड़ी भी बाहर रोक ली गई। इस पर डीएम के स्टेनो से काफी बहस हुई। वहीं, गैर जनपद से आए कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अंदर घुसने नहीं दिया गया। उप मुख्यमंत्री के जाने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर हंगामा किया। इस बात को लेकर थानाध्यक्ष राज कुमार से काफी नोकझोंक हुई। इससे वहां भीड़ जुट गई। फर्रुखाबाद के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ठठिया के सिमरिया चौकी प्रभारी की शिकायत करने आए ग्रामीणों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। उप मुख्यमंत्री से मिलने आए सपेरों को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। जाम में फंसी राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की गाड़ी
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का हेलीकाप्टर उड़ा तो देखने वालों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ज्यादातर लोग सड़क पर आ गए। इससे जाम के हालत बन गए। दोनों तरफ अधिकारियों के वाहन खड़े होने से स्थिति बिगड़ गई। इसी जाम में लाख बहोसी से निकलीं राज्यमंत्री अर्चना पांडेय व विधायक कैलाश ¨सह राजपूत की गाड़ी भी फंस गई। करीब 20 मिनट तक उनकी गाड़ी नहीं निकल सकी। पुलिस ने अधिकारियों की गाड़ी हटवाकर काफिला निकाला।