Move to Jagran APP

तीन डिग्री उठा पारा, बढ़ी गर्मी व उमस

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। जबकि शनिवार को 35.

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 07:18 PM (IST)
तीन डिग्री उठा पारा, बढ़ी गर्मी व उमस
तीन डिग्री उठा पारा, बढ़ी गर्मी व उमस

जागरण संवाददाता, कन्नौज : मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। हवा की दिशा पश्चिमी से पूर्वी होते ही तापमान भी ऊपर उठने लगा है। रविवार को पारा तीन डिग्री ऊपर उठ गया, जिससे गर्मी व उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के कारण वातावरण में परिवर्तन हो रहा है, इस सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे बूंदाबांदी भी हो सकती है।

loksabha election banner

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। जबकि शनिवार को 35.8 और शुक्रवार को 34 डिग्री रिकार्ड किया गया था। विशेष बात यह है कि इन दो दिनों में हवा का रुख भी बदलता रहा। शुक्रवार को हवा जहां उत्तर दिशा से चल रही थी तो शनिवार को पश्चिमी हो गई। वहीं रविवार को अचानक हवा का रुख पूरब की तरफ हो गया तो पारा भी उछाल भरने लगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय द्विवेदी ने बताया कि हवा के रूख बदलने से तापमान में परिवर्तन स्वाभाविक है। जब हवा पूरब दिशा से आती है तो विक्षोभ कम होता है और आसमान साफ होने से सूरज की किरणें पृथ्वी पर सीधीं आने लगती हैं, इससे रेडिएशन बढ़ जाता है। इसकी वजह से ही तापमान बढ़ने लगता है। उन्होंने बताया कि विक्षोभ के कारण ही हवा की गति और दिशा में परिवर्तन होता है। सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने का अनुमान है, जिससे आसमान पर बादल छाए रहेंगे। यदि तापमान और बढ़ा तो बादल गर्म होकर बारिश भी कर सकते हैं। रविवार को मौसम का हाल

अधिकतम तापमान - 37 डिग्री

न्यूनतम तापमान - 18.8 डिग्री

हवा की गति - 3 किमी प्रतिघंटा

हवा की दिशा - पूर्वी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.