Move to Jagran APP

टेंपो का चक्का जाम, यात्री दिनभर भटके

जागरण संवाददाता कन्नौज अवैध वसूली से परेशान कन्नौज-गुरसहायगंज के टेंपो चालकों ने चक्का जा

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 11:33 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 06:31 AM (IST)
टेंपो का चक्का जाम, यात्री दिनभर भटके
टेंपो का चक्का जाम, यात्री दिनभर भटके

जागरण संवाददाता, कन्नौज: अवैध वसूली से परेशान कन्नौज-गुरसहायगंज के टेंपो चालकों ने चक्का जाम कर दिया। मार्ग पर एक भी टेंपो न चलने से बस-ट्रेनों से दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को सवारी के इंतजार में भटकना पड़ा। काफी इंतजार के बाद वह दूसरे वाहनों से गंतव्य को निकले।

loksabha election banner

कन्नौज-गुरसहायगंज मार्ग पर 146 से अधिक टेंपो का संचालन होता है। इन टेंपो को खड़ा करने के लिए कोई निर्धारित स्टैंड नहीं बना है। टेंपो चालकों का आरोप है कि पहले उनसे 30 रुपये वसूल किए जाते थे। कुछ माह पहले 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए। वहीं, टेंपो यूनियन के अध्यक्ष 50 रुपये की जगह 70 रुपये वसूल रहे हैं, जो गलत है। अवैध वसूली को लेकर टेंपो चालकों की यूनियन अध्यक्ष से बहस हो गई। कहासुनी होने पर टेंपो चालकों ने हड़ताल कर दी। सुबह 10 बजे के बाद कन्नौज से गुरसहायगंज व गुरसहायगंज जाने के लिए एक भी टेंपो नहीं चला। बिना किसी पूर्व सूचना के हड़ताल होने लोगों को इसकी जानकारी नहीं लगी। वह काफी देर तक टेंपो के आने का इंतजार करते रहे। टेंपो की हड़ताल से महिला-पुरुष समेत बच्चे काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे। बाद में डग्गामार वाहन व अन्य संसाधनों से घर पहुंचे। यूनियन तोड़ शाम को दौड़ाए टेंपो

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज/जलालाबाद के अनुसार गुरसहायगंज-कन्नौज मार्ग पर टेंपो चालकों की हडताल के चलते सवारियों को को दिक्कत हुई। वह काफी देर वाहनों की तलाश करते रहे। वहीं, टेंपो चालकों ने यूनियन की अध्यक्ष की तानाशाही से परेशान होकर वीडी तिवारी इंटर कालेज के मैदान में टेंपो खड़े कर दिए। चालक आशिफ, अफसर, राजेश पाठक, नीरज, कमलेश ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से अवैध वसूली रोक नए अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग की। शाम को चक्का जाम होने के बाद भी किसी भी अफसर व जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली। गुस्साए टेंपो चालकों ने यूनियन तोड़ अपने टेंपो रोड पर दौड़ाए। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.