विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले पत्थर फेंके फिर धमकी देकर भागे युवक, बोले- रात 12 बजे मंदिर में आग लगा देंगे; लोगों में मचा हड़कंप

Published: Fri, 10 Oct 2025 02:32 AM (IST)Updated: Fri, 10 Oct 2025 02:36 AM (IST)

कुछ अराजक तत्वों ने एक मंदिर पर पथराव किया और उसे आग लगाने की धमकी दी, जिससे इलाके में तनाव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कन्नौज। अराजकतत्वों ने मुहल्ला बिरतिया स्थित जनता मंदिर में घुसकर पथराव किया। पत्थर फेंक कर मूर्ति और शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के पहुंचने अराजकतत्व मंदिर में आग लगाने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया है।

छिबरामऊ कोतवाली के मुहल्ला बिरतिया में जनता मंदिर स्थित है। यहां शिवलिंग और भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित है। बस्ती के लोग रोजाना पूजा करते हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे भागते हुए पैदल पहुंचे करीब छह अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से मंदिर पर पथराव कर दिया।

मंदिर में पथराव देखकर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपित मंदिर में आग लगाने की धमकी देते हुए गली से भाग गए। यह देखकर लोगों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इससे तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ के मौके पर पहुंच गए।

मंदिर के पास लगे सीसीटीवी रिकार्डिंग देखने पर स्पष्ट हुआ कि पथराव कर कुछ युवक धमकी देते हुए भाग रहे हैं। मुहल्ला बिरतिया निवासी प्रदीप दीक्षित ने बताया पांच-छह लड़के दरवाजे पर आए और अभद्रता करते मंदिर भी पत्थर फेंके। वही रात 12 बजे मंदिर फूंक देने की धमकी देकर भाग गए।

भागने वाले मदरसा की तरफ के बताए जा रहे हैं। उनका किसी से कोई भी विवाद नहीं है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के लिए तहरीर दी जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि सड़क से निकलते समय तीन चार युवकों ने ईंट पत्थर फेंके हैं। सीसीटीवी के आधार पर उनकी जानकारी की जा रही है। अभी पहचान नहीं हो पाई है। जल्द ही उनकी तलाश करके घटना की हकीकत सामने लाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।