छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
संवाद सूत्र, सौरिख : बकरियों को चारा डालने गई किशोरी के साथ शराब के नशे में युवक ने छ
संवाद सूत्र, सौरिख : बकरियों को चारा डालने गई किशोरी के साथ शराब के नशे में युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। किशोरी की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना सौरिख के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि शनिवार दोपहर वह बकरियों को चारा खिलाने गई थी। इसी समय आरोपित वेदराम शराब के नशे में वहां आया और अभद्रता पूर्ण इशारे कर बुलाने लगा। उसने मना किया तो छेड़छाड़ कर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर भाई मौके पर पहुंच गया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद अन्य लोगों के आने पर भाग गया। पीड़िता भाई के साथ थाने पहुंची और मामले की जानकारी की। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।