विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीड के साथ : अस्पताल : विचित्र बुखार से किशोर की मौत, कई बीमार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 16 Mar 2018 03:02 AM (IST)

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : करीब एक सप्ताह पूर्व बुखार से पीड़ित किशोर की उपचार के दौरान

लीड के साथ : अस्पताल : विचित्र बुखार से किशोर की मौत, कई बीमार
लीड के साथ : अस्पताल : विचित्र बुखार से किशोर की मौत, कई बीमार

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज : करीब एक सप्ताह पूर्व बुखार से पीड़ित किशोर की उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कई लोग बीमारी की चपेट में हैं।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा निवासी अशफाक खां का 14 वर्षीय पुत्र अरबाज खां को एक सप्ताह पहले बुखार आ गया। परिजनों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ निजी अस्पतालों में उपचार कराया। उपचार होने के बाद चिकित्सकों ने किशोर को बाहर दिखाने की सलाह दी। इस पर परिजन उसे इटावा जनपद के सैफई स्थित अस्पताल ले गए। बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों व परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर उपचार न मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे लोग निजी अस्पतालों में उपचार को मजबूर हैं। सीएमओ ने बताया कि जल्द लोगों को राहत दिलाई जाएगी।