बोलेरो की टक्कर से डीसीएम में घुसी स्विफ्ट कार, पांच घायल
व गुरुवार को स्विफ्ट कार से पत्?नी की दवा लेने कानपुर जा रहे थे। उनके साथ पत्?नी सरिता तथा पुत्र हर्ष भी थे। छिबरामऊ तालग्राम मार्च पर ग्राम गधैया ऊसर के पास आगे चल रहे डीसीएम चालक ने ब्रेकर होने पर गाड़ी की गति धीमी की। इस पर अशोक ने भी कार की रफ्तार कम कर ली। इसका एहसास तेज रफ्तार बोलेरो लेकर आ रहे आवास विकास कालोनी निवासी पंकज यादव को नहीं हुआ। वह पत्?नी के साथ रिश्तेदारी में इंदरगढ़ जा रहे थे। ऐसे में बोलेरो स्विफ्ट कार से टकरा गई।
संवाद सूत्र, तालग्राम: तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। ऐसे में अनियंत्रित कार आगे चल रही डीसीएम में घुस गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। चार को मामूली चोटें होने पर वह गंतव्य को रवाना हो गए।
कोतवाली छिबरामऊ के मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी अशोक यादव पुत्र अमीर सिंह यादव गुरुवार को स्विफ्ट कार से पत्नी की दवा लेने कानपुर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी सरिता तथा पुत्र हर्ष भी थे। छिबरामऊ तालग्राम मार्च पर ग्राम गधैया ऊसर के पास आगे चल रहे डीसीएम चालक ने ब्रेकर होने पर गाड़ी की गति धीमी की। इस पर अशोक ने भी कार की रफ्तार कम कर ली। इसका एहसास तेज रफ्तार बोलेरो लेकर आ रहे आवास विकास कालोनी निवासी पंकज यादव को नहीं हुआ। वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में इंदरगढ़ जा रहे थे। ऐसे में बोलेरो स्विफ्ट कार से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित कार डीसीएम में पीछे से घुस गई। इसमें अशोक की पत्नी सावित्री देवी घायल हो गई। वहीं अन्य चार को मामूली चोटें आई। यूपी 100 ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अन्य सभी को थाने ले गई।