विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोक के बावजूद भी खेतों में जल रही पराली

By JagranEdited By:
Published: Fri, 18 Sep 2020 11:04 PM (IST)

संवाद सूत्र सौरिख सरकार ने पराली जलाने को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। इसके बाद भी लो

रोक के बावजूद भी खेतों में जल रही पराली
रोक के बावजूद भी खेतों में जल रही पराली

संवाद सूत्र, सौरिख: सरकार ने पराली जलाने को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। अवशेषों को खेतों में जलाकर नष्ट कर रहे हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

न्यायालय के आदेश के बाद सरकार ने पराली जलाने से रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए। अफसरों ने इसकी पड़ताल के लिए लेखपालों की जिम्मेदारी भी तय की। इसके बावजूद क्षेत्र में पराली जलाने का सिलसिला शुरू है। बेखौफ होकर किसान खेतों में आग लगा रहे हैं। शुक्रवार को तिर्वा रोड पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे पराली जलाई गई। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है। लेखपालों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। खेत में पराली जलाने वालों को चिह्नित कर जुर्माना वसूला जाएगा।