कन्‍नौज, जेएनएन। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलत सराय गांव निवासी राम चंद्र मौर्या ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी पत्नी सुखरानी उर्फ सुधारानी (55) और अन्य लोग घर में सो रहे थे।

इसी बीच रात करीब एक बजे सीमेंट की बोरियां लादकर गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर जा रहा ट्रक मोड़ पर घुमाते समय अनियंत्रित हो गया। ट्रक उनके मकान में घुस गया। इससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि मलबे में दबकर पत्नी सुखरानी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर मौके भाग निकला।

पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। पीड़ित पति ने बताया कि ट्रक की गति इतनी तेज थी कि पहले लकड़ी के खोखा को रौंदा, उसके बाद पिंक शौचालय को क्षतिग्रस्त करते हुए उनके घर में घुस गया।

Edited By: Prabhapunj Mishra