Move to Jagran APP

जान बचाने को सोनवती ने किया था आरोपित से संघर्ष

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: खेत में टूटे पड़े मक्के के पेड़, चूड़ियां और बिछिया हत्यारोपित

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 07:00 PM (IST)
जान बचाने को सोनवती ने किया था आरोपित से संघर्ष
जान बचाने को सोनवती ने किया था आरोपित से संघर्ष

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: खेत में टूटे पड़े मक्के के पेड़, चूड़ियां और बिछिया हत्यारोपित और महिला सोनवती के बीच हुए संघर्ष की कहानी को बयां कर रहीं हैं। आशंका है कि आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया हो, विरोध पर दोनों में संघर्ष हुआ। संभव है कि पहचानने पर उसने महिला की हत्या कर दी हो। पुलिस भी इन्हीं ¨बदुओं का आधार मानकर जांच कर रही है।

loksabha election banner

घटनास्थल की बात करें तो चारा काटने के बाद सोनवती ने दो गठ्ठे बांध लिए थे। जो मौके पर पड़े थे। जबकि एक गठ्ठा कटा पड़ा था। इसी बीच आरोपित वहां पहुंच गया।आशंका है यहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इससे मक्के की फसल टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के गर्दन व नाक पर भी चोट के निशान हैं। परिजनों के अनुसार महिला के नाक का फूल, बिछिया व तोड़िया भी गायब हैं। ऐसे में लूटपाट की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। रविवार को एसपी और एएसपी गांव बहबलपुर पहुंचे। यहां सोनवती की पुत्रियों व अन्य लोगों से वार्ता की।

पुत्री साथ जाती तो बच सकती थी जान

सोनवती की पुत्री प्रतिदिन मां के साथ चारा लेने को जाती थी। शनिवार शाम को बारिश होने लगी। इस पर मां ने कुछ देर में घर का काम निपटा कर आने के लिए कह दिया और अकेली ही चली गई। लोगों में चर्चा है कि अगर वो पुत्री साथ होती तो शायद उसकी जान बच जाती।

क्या है मामला

1 सितंबर की शाम ग्राम बहबलपुर निवासी सोनवती (42) पत्नी हरी ¨सह शाक्य खेत से चारा काटने की बात कहकर गई थी। यहां मक्के के खेत में वह बेहोश अवस्था में मिली। अस्पताल लेकर गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हत्या की बात कही है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि स्वात टीम सहित कोतवाली पुलिस की टीम भी लगाई गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा कुमारी शाक्य भी पहुंची और परिजनों से वार्ता की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.