Move to Jagran APP

धान मुख्य खबर : पहले दिन सन्नाटा, 21 केंद्रों पर खरीद शून्य

फोटो संख्या 03 व 04 धान खरीद शुरू - किसानों के पंजीयन कम सिर्फ जानकारी कर लौटे - डी

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 06:30 PM (IST)
धान मुख्य खबर : पहले दिन सन्नाटा, 21 केंद्रों पर खरीद शून्य
धान मुख्य खबर : पहले दिन सन्नाटा, 21 केंद्रों पर खरीद शून्य

फोटो संख्या : 03 व 04

loksabha election banner

धान खरीद शुरू

- किसानों के पंजीयन कम, सिर्फ जानकारी कर लौटे

- डीएम ने किया निरीक्षण, कम पंजीयन पर नाराजगी जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिले में गुरुवार से धान खरीद शुरू हो गई। खरीद के लिए 21 केंद्र खोले गए थे, जिनमें पहले दिन बोहनी तक नहीं हुई। सभी केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। प्रभारी व पल्लेदार खाली बैठे रहे। पहले दिन डीएम राकेश कुमार ने एसडीएम सदर गौरव शुक्ला के साथ नवीन मंडी के शाखा विपणन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां किसानों के न आने के कारण खरीद होना नहीं पाया। 15 किसानों के पंजीयन बताए गए। प्रभारी प्रेमकुमार से नमी मापक यंत्र चलवाकर चेक किया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित पीसीएफ केंद्र ग्राम कछुहा का निरीक्षण किया। यहां 15 पंजीयन मिले, लेकिन खरीद शून्य मिली। इसके बाद जशोदा का निरीक्षण किया। यहां प्रभारी नरेंद्र ने 250 किसानों के पंजीयन होना बताया। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी को पंजीयन बढ़ाने के साथ खरीद पर जोर दिया। वहीं, डिप्टी आरएमओ समरेंद्र प्रताप सिंह ने सौरिख व छिबरामऊ में बने केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि खरीद देर से होती है। चल रही धान की कटाई जिले में धान की कटाई शुरू हुई है और केंद्र इस बार 15 दिन पहले खुले हैं। हर बार खरीद 20 नवंबर के आसपास सभी केंद्रों पर होती है। अभी जो धान आएगा नम होने के कारण मानक पर खरा नहीं उतरेगा। 17 फीसद से ऊपर नम धान खरीदने का नियम है। और खुलेंगे 12 क्रय केंद्र जिला खरीद अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि धान बिक्री के दौरान किसानों को दिक्कत नहीं होगी। 12 केंद्र और प्रस्तावित हैं, जो खरीद बढ़ने पर फौरन खोले जाएंगे। केंद्र खोलने की जगह व खरीद के इंतजाम तैयार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.