शिवपाल यादव ने गायत्री प्रजापति पर साधी चुप्पी
गायत्री प्रजापति पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों से इस पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया।
कन्नौज (जेएनएन)। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के परौर गांव निवासी शहीद राम पाल सिंह यादव के घर शोक व्यक्त करने आये शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया।
गायत्री प्रजापति पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों से इस पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया। पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने शहीद के पिता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सपा की अंदरूनी कलह पर कहा कि पूरा परिवार एकजुट है अब कोई कलह नहीं है। सब मिल कर पार्टी को खड़ा करेंगे।
यह भी पढ़ें: मुलायम को हटाया जाना भी बना उत्तर प्रदेश में हार की वजह!
उन्होंने शहीद राम पाल सिंह के बारे में कहा कि वो जिले की शान हैं। इसके बाद स्थानीय सपा नेताओं से मिल कर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से अलग-अलग बातचीत भी की।
यह भी पढ़ें: होली इफेक्ट: JDU नेताओं से मिले BJP के रामकृपाल, RJD हुआ नाराज