राजस्व निरीक्षक के सात व रजिस्ट्रार कानूनगो के तीन पद खाली
स्द्ग1द्गठ्ठ श्चश्रह्यह्लह्य श्रद्घ ह्मद्ग1द्गठ्ठह्वद्ग द्बठ्ठह्यश्चद्गष्ह्लश्रह्म ड्डठ्ठस्त्र ह्लद्धह्मद्गद्ग श्चश्रह्यह्लह्य श्रद्घ ह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्म द्मड्डठ्ठह्वठ्ठद्दश्र 1ड्डष्ड्डठ्ठह्ल
संवाद सहयोगी, तिर्वा : तहसील में राजस्व निरीक्षक के आठ व रजिस्ट्रार कानूनगो के तीन पद सृजित हैं। इसमें राजस्व निरीक्षक महज एक व रजिस्ट्रार कानूनगो का पद खाली चल रहा है। करीब दो हजार से अधिक मामले लंबित हैं। इससे फरियादियों को दिक्कतें बढ़ रही हैं।
तहसील में राजस्व निरीक्षक सर्किल ठठिया, जनखत, औसेर, खैरनगर, तिर्वा उमर्दा, हसेरन व नादेमऊ में बंटा है। इसमें आठ राजस्व निरीक्षक के पद सृजित हैं। महज एक राजस्व निरीक्षक हिमांशु पांडेय से काम की भरपाई कराई जा रही। इससे जमीनों की पैमाइश, मेड़बंदी के मामले, फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण से लेकर कई मामले लंबित हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो के तीन पद सृजित हैं। इसमें राजवीर सिंह की तैनाती थी। एक माह पूर्व राजवीर सिंह को हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। काम की भरपाई को लेकर जिम्मेदारी प्रेमनारायण शर्मा को दी गई। दो पद खाली है। इससे भूलेख अधिष्ठान, दैवीय आपदा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, अमल दरामद, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, पट्टा पत्रावली, सर्विस बुक समेत कई मामले लंबित हैं। जिन पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा फरियादियों को भुगतान पड़ा रहा है। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि काम कराया जा रहा। पद खाली होने के कारण काम प्रभावित होता है।