सर्दी से छात्रा ने दम तोड़ा
संवाद सूत्र, रामाश्रम : मौसम की मार अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। सर्दी की चपेट में
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, रामाश्रम : मौसम की मार अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। सर्दी की चपेट में आई छात्रा ने दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रशासन को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरौली निवासी प्रियंका (12) पुत्री दीप्त ¨सह की तबियत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रियंका कक्षा छह की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि सर्दी लगने से उसकी मौत हुई है। देर शाम तक परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि ठंड से मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें