खतरनाक होता है रूबेला, बच्चों में जल्द फैलता वायरस
संवाद सहयोगी, तिर्वा : रूबेला व खसरा एक वायरस है और बच्चों में जल्दी फैलता है। बच्चों के लिए ख
संवाद सहयोगी, तिर्वा : रूबेला व खसरा एक वायरस है और बच्चों में जल्दी फैलता है। बच्चों के लिए खतरनाक और जानलेवा साबित होता है। इसका इलाज दवाओं से कम संभव है और टीकाकरण ही कारगर है।
कस्बे में अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र चौधरी ने नगर में सभी वार्ड सदस्यों को बैठक में जानकारियां दी थी और सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में स्वास्थ्य टीम के साथ शिविर लगवाया। घर-घर जाकर सभासदों व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चों का टीकाकरण किया। दो हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण हुआ और जानकारियां भी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि रूबेला व खसरा एक वायरस होता है। यह वायरस बच्चों में जल्दी फैल जाता। शरीर में छोटे व बड़े लाल रंग के दाने व गले में लसीका ग्रंथियां भी बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण ही कारगर है। दवाओं से इलाज संभव नहीं है। इससे हर बच्चे का टीकाकरण कराना जरूरी है। आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम समेत अन्य लोगों को भी लगाया गया है। कोई भी बच्चा अभियान से छूटने नहीं दिया जाएगा।