Move to Jagran APP

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

1 महिला हेल्पलाइन और पुलिस टीम सहयोग से मदद की जाती है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर प्रताड़ित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 06:07 AM (IST)
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

जागरण संवाददाता, कन्नौज : राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम हैं। उनकी एकता ही सशक्तिकरण है। यह बातें संरक्षण अधिकारी विजय राठौर ने कही।

loksabha election banner

रविवार को विकास भवन सभागार में कौमी एकता के तहत महिला दिवस मनाया गया। प्रोबेशन विभाग और वन स्टॉप सेंटर की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकत्री और महिलाओं को उनके अधिकार बताएं। संरक्षण अधिकारी विजय राठौर ने कहा एकता ही महिलाओं को सशक्त बनाता है। सब मिलकर कमजोर वर्ग को जोड़कर सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ दिलाएं। जहां पति की मृत्यु के दौरान निराश्रित महिला को पेंशन, पुनर्विवाह, कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष व समेकित बाल संरक्षण समेत अन्य योजना का ऐसी महिलाओं को जोड़कर लाभ दिलाएं। कार्यक्रम विभाग की सीडीपीओ तालग्राम पूजा सिंह ने लिगानुपात को देखते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर जोर दिया। कहा की कन्या भू्रण हत्या रोकें। सरकार बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने के लिए कन्या सुमंगला योजना शुरू की है। इसमें बेटी के जन्म दिन से लेकर उनकी पढ़ाई तक प्रोत्साहन राशि दे रही है। ज्यादा से ज्यादा ऐसे जरूरतमंद लोगों को योजना में जोड़कर लाभ दिलाएं। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रभारी सुप्रिया पांडे ने महिला सशक्तिकरण और उनकी सहायता की बात कही। कहा महिला उत्पीड़न पर सरकार सख्त है। विनोद दीक्षित परिसर में वन स्टॉप सेंटर संचालित है। यहां उत्पीड़न की शिकार प्रताड़ित महिलाओं की 181 महिला हेल्पलाइन और पुलिस टीम सहयोग से मदद की जाती है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर प्रताड़ित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होती है। परामर्शदाता शशि करुणा व केस वर्कर किरण सागर ने भारतीय समाज में महिलाओं के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को उजागर कर बताया। बालक राम ने गीत के जरिये कन्या भ्रूण हत्या में महिलाओं की होना बताकर इस कुरीति को खत्म करने को कहा। सभी ने राष्ट्रीय अखंडता की शपथ ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.