कल से 30 अप्रैल तक चलेगा रोड सेफ्टी अभियान
जागरण संवाददाता, कन्नौज : 23 से 30 अप्रैल तक जिले में रोड सेफ्टी अभियान चलाया जाएगा। वाहन चालक
जागरण संवाददाता, कन्नौज : 23 से 30 अप्रैल तक जिले में रोड सेफ्टी अभियान चलाया जाएगा। वाहन चालकों को जागरूक कर यातायात के नियम व कानून बताए जाएंगे। यह बात शनिवार को कानपुर से आए आरटीओ संजय ¨सह ने कही।
उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने को लेकर एआरटीओ मोहम्मद हसीब के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बताया कि सड़कों पर सभी वाहन चालकों को रोक कर यातायात की जानकारी दी जाएगी। स्पीड ब्रेकर, मोड़, रेलवे फाटक, रंबल स्ट्रिप पार करना बताया जाएगा। स्कूलों व इंटर कालेजों में जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस बार यातायात पुलिस के साथ भारतीय जीवन बीमा भी मददगार बनेगा। भारतीय जीवन बीमा की तरफ से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने से जुड़े स्टीकर व पंफलेट छपवाकर एआरटीओ को सौंपे गए हैं। इससे पहले जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए।