बदला हवा का रुख, फिर बढ़ी शीतलहर
जागरण संवाददाता, कन्नौज: बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून कोई खास असर नहीं दिखा पाया और तीन
जागरण संवाददाता, कन्नौज: बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून कोई खास असर नहीं दिखा पाया और तीन दिन तक पुरवाई चलने के बाद शांत हो गया। अब पहाड़ों पर बर्फबारी फिर शुरू हो गई, जिससे मैदानी इलाके में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। सर्द हवाओं के कारण गलन व ठिठुरन बढ़ने से लोगों को दिक्कत हुई।
रविवार सुबह घना कोहरा छाया था। ऐसे में जहां वाहनों की रफ्तार थम गई, तो किसानों में उम्मीद जाग गई। मौसम विभाग के मुताबिक विक्षोभ का कोई असर नहीं रहा है और मौसम सामान्य हो रहा है। शनिवार को पहाड़ी इलाकों में हिमपात हुआ, जिससे पश्चिमी हवाओं ने फिर पांव पसार लिए। रविवार को दिन सर्द हवाएं चलीं। धूप होने के बाद भी वातावरण में ठंडक रही और शाम को गलन हुई। 22 जनवरी को बंगाल की खाड़ी से उठे मानसून ने बूंदाबांदी की, लेकिन इसका कोई खास प्रभाव नहीं दिखाई दिया। तीन दिन तक पूर्वी हवाओं के प्रभाव से कोहरा छाया रहा, लेकिन रविवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा था। ऐसे में किसानों को उम्मीद जगी है, कि कोहरा पड़ने से गेहूं की फसल अच्छी होगी। रविवार को मौसम
अधिकतम तापमान - 19.6 डिग्री
न्यूनतम तापमान - 8.0 डिग्री
हवा की गति - 3.3 किमी प्रतिघंटा
हवा की दिशा - पश्चिमी
हवा में नमी- 87 फीसद
वर्षा - 0.0 मिमी
पूर्वानुमान- सोमवार को हल्के बादल छाये रहेंगे और सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा।