Move to Jagran APP

कश्मीर में सैन्य जवान के घायल होने की जानकारी पर परिजन परेशान

आर्मी बेस कैंप से घायल जवान के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना परिजनों को दी गई है।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 03:23 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 03:23 PM (IST)
कश्मीर में सैन्य जवान के घायल होने की जानकारी पर परिजन परेशान
कश्मीर में सैन्य जवान के घायल होने की जानकारी पर परिजन परेशान

कन्नौज, जेएनएन। कश्मीर में तैनात सैन्य जवान के घायल होने की खबर घर पर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आर्मी बेस कैंप से घायल जवान के अस्पताल में भर्ती होने व सिर में गोली लगने की जानकारी परिजनों को दी गई है। इसके बाद से घर के दरवाजे पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

loksabha election banner

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगधरापुर निवासी शांतिस्वरूप दुबे का बेटा पंकज दुबे भारतीय सेना की आर्टिलरी कोर में रेडियो ऑपरेटर के पद पर कश्मीर घाटी के तंगधार सेक्टर में तैनात है। रविवार सुबह जेसीओ ने परिजनों को सूचना दी कि सिर में गोली लगने से पंकज घायल हो गया और और श्रीनगर के आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती है। उनकी हालत सीरियस बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दिव्यांग पिता शांतिस्वरूप दुबे और दिव्यांग भाई जवाहरलाल दुबे, माता रामकांती दुबे और भाई रामू दुबे परेशान हो गए। घर पर लोगो की भीड़ लग गयी। परिजन लगातार बेस हॉस्पिटल के संपर्क में हैं।

मार्च 2017 में हुई थी भर्ती

पंकज दुबे ने शहर के सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी। अगस्त 2017 में कानपुर में हुई सीधी भर्ती में उनका चयन हुआ और मार्च 2017 में ट्रेनिंग पर भेज दिया गया। मौजूदा समय वह कश्मीर घाटी के तंगधार इलाके में बतौर रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। परिजनों ने बताया कि पंकज की अभी शादी नहीं हुई है और वह दिसंबर 2018 में छुट्टी पर आया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.