Move to Jagran APP

2024 के लोकसभा चुनाव में टूटेगा रिकार्ड, जीतेंगे 80 सीटें

रिश कम हुई

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST)
2024 के लोकसभा चुनाव में टूटेगा रिकार्ड, जीतेंगे 80 सीटें
2024 के लोकसभा चुनाव में टूटेगा रिकार्ड, जीतेंगे 80 सीटें

2024 के लोकसभा चुनाव में टूटेगा रिकार्ड, जीतेंगे 80 सीटें

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, कन्नौज: आज मैं कन्नौज से ये कहना चाहता हूं, 2024 के लोकसभा चुनाव में 2014 का रिकार्ड टूटेगा। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अबकी बार 80 में से सभी 80 सीट भाजपा गठबंधन जीतेगी। इस लक्ष्य पर भाजपा काम करेगी। ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे। अबकी बार पिछली बार की 73 सीटों का रिकार्ड तोड़ेंगे। यह बात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकार वार्ता में कही।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया, सरकार की मंशा के अनुसार विकास काम हो रहे हैं। समीक्षा बैठक की, सबकुछ संतोषजनक रहा। कुछ कमियां मिलीं हैं, लापरवाह लोगों को चेतावनी दी गई है। कन्नौज में जो भी प्रोजेक्ट आए हैं, उस पर काम किया जाएगा, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए

पर्यटन की योजना बनाकर काम होगा। वर्षा कम हुई है। किसानों को सिंचाई की दिक्कत न हो, इसके लिए कहा गया है। बिजली व्यवस्था ठीक रहे, इसके लिए भी आदेश दिए गए हैं। वर्षा के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम होगा। गोशाला, सरकारी स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। जहां अव्यवस्थाएं हैं, वहां उन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कालेज में अव्यवस्था पर कहा कि वहां आउटसोर्सिंग कंपनी ने कुछ लोगों को भर्ती किया था, वह चली गई है। नई कंपनी जल्द ही आएगी, इससे समस्या दूर हो जाएगी। सीबीआइ, ईडी के छापे मारने वाले सवाल पर कहा कि सरकार की मंशा है न खाऊंगा न खाने दूंगा। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है। लूट का माल जहां होगा, वहां छापा भी पड़ेगा। केजरीवाल को उन्होंने देश का सबसे झूठा मुख्यमंत्री बताया। कहा वो अन्ना आंदोलन में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर नेता बने थे, लेकिन अब भ्रष्टाचार करने वालों के संरक्षक बन गए हैं। वो अपने उपमुख्यमंत्री को बचाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि अखिलेश यादव का चश्मा खराब है। उन्हें भाजपा का काम नहीं दिख रहा है। समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। 2014 से हार का सिलसिला जारी है। 2024 में सपा का यूपी में सूपड़ा साफ होगा। अगर काम किया तो विधायक और सांसद उनके होते। सपा सरकार के काम रुके होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में कुछ का साथ, कुछ का विकास था, अपराधियों का साथ और गरीबों का उपहास होता था। अब सबका साथ, सबका विकास, सबका अविश्वास के तहत सभी का कल्याण करने की दिशा में काम हो रहा है। अगर सपा वाले काम करते तो सरकार में होते। फैसला जनता की अदालत में होता है। हम अच्छे काम कर रहे हैं। संगठन को बड़ा बताने वाले ट्वीट के सवाल पर कहा कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। हम सभी संगठन से ही निकले हैं। संगठन ने ही यहां तक पहुंचाया है। संगठन हमारी जननी है। संगठन का फैसला सभी को मंजूर होता है। कहा, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले समाप्त हो रहे हैं। हम सब संगठन के कार्यकर्ता हैं। हमारी पार्टी का लक्ष्य सेवा करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.