धूमधाम से निकाली गई राम बरात
क्त्रड्डद्व क्चड्डह्मड्डह्ल 2ड्डह्य ह्लड्डद्मद्गठ्ठ श्रह्वह्ल 2द्बह्लद्ध श्चश्रद्वश्च
संवाद सूत्र, सौरिख: धूमधाम से कस्बा में राम बरात निकाली गई। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए पदाधिकारियों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया। वहीं सीमित झांकियों को ही शामिल किया गया।
सकरावा रोड से केवल चार झांकियों के साथ कमेटी के सदस्यों ने भगवान गणेश का पूजन किया। इसके बाद भगवान गणेश, सीता व जनक, मां दुर्गा जी एवं राम लक्ष्मण भरत व शत्रुघ्न की जीवंत झांकी निकाली गई। महाराजा बैंड की अगुवाई में संजय नगर, सुभाष नगर, सदर बाजार होकर बरात नादेमऊ चौराहा पहुंची। वहां से पुराना बस स्टाप होकर रामलीला ग्राउंड सब्जी मंडी में स्वागत किया गया। कमेटी के अध्यक्ष शशांक चतुर्वेदी की देखरेख में बेहद सादगी से आयोजन किया गया। लोगों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा की। बैंड बाजों की धुन पर लोग नाचते हुए बरात में शामिल हुए।