Move to Jagran APP

छात्राओं को कराएं योग, सुधारें स्वास्थ्य सेवाएं

/द्वद्गस्त्रद्बड्ड/ह्मश्रश्रह्ल/स्त्रद्बह्यद्म/ष्ठष्टढ्ढरू/101हृढ्ढयह्रहृ/ष्ठस्ष्टहृ49

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:11 AM (IST)
छात्राओं को कराएं योग, सुधारें स्वास्थ्य सेवाएं
छात्राओं को कराएं योग, सुधारें स्वास्थ्य सेवाएं

जागरण संवाददाता, कन्नौज : राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव की बैठक में स्वास्थ्य महकमा रडार पर रहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को योग जरूर कराएं। सुबह अंकुरित बीज जरूर खिलाएं। इससे दिमाग व शरीर स्वस्थ रहेगा। श्लोक भी पढ़ाएं।

loksabha election banner

गुरुवार को उन्होंने सर्किट हाउस में जनसुनवाई से पहले महिला उत्पीड़न, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण समेत अन्य विभागीय कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर एसीएमओ डॉ. धीरेंद्र प्रकाश आर्य व जिला अस्पताल सीएमएस यूसी चतुर्वेदी से बात की। महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि मरीजों का उपचार नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती है। प्रसव में लापरवाही बरती जा रही है। पिछले निरीक्षण में वह खुद बीमार होने पर जिला अस्पताल गईं थी, लेकिन उन्हें दवा तक नहीं मिली। मरीजों के लिए स्ट्रेचर तक नहीं था। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में उनके पति को बुखार होने पर सही से उपचार नहीं किया। वार्ड ब्याय से वीगो लगा, जो चार बार लगाने के बाद भी सही से नहीं लगा सका। काफी खून बहा। जब उनके साथ इस तरह का हाल है तो आम लोगों के साथ किस तरह का बर्ताव होता होगा। स्वास्थ्य सेवाएं में सुधार न हुआ तो शासन को यहां के हालातों के बारे में लिखेंगे।

डीआइओएस से पूछा राजनीतिक फोटो हटी की नहीं : आयोग की सदस्य ने गुरसहायगंज के एक विद्यालय का निरीक्षण किया था। वहां राजनीतिक फोटो लगी मिलने पर नाराजगी जताई थी। फोटो की जगह महापुरुषों की लगाने को कहा था। गुरुवार को समीक्षा बैठक में डीआइओएस राजेंद्र बाबू से फोटो के बारे में पूछा। उन्होंने बताया राजनीतिक फोटो की जगह महापुरुषों की लगा दी हैं। आयोग सदस्य ने कहा दोबारा निरीक्षण कर हकीकत परखेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.