पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों का विरोध, प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, कन्नौज: पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों का विरोध जारी है। गुरुवार को जिला
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 May 2018 08:45 PM (IST)Updated: Thu, 24 May 2018 08:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कन्नौज: पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों का विरोध जारी है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने सदर तहसील परिसर में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सदर तहसील परिसर में एकजुट हुए। यहां प्रदर्शन कर दाम वापस लेने की मांग की गई। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन करने वालों में किरन वर्मा, राशिद अली, राहुल गुप्ता, नंदू पांडेय, राम भरोसे कमल, तारीक वशीर, शमशाद खां, बीनू त्रिपाठी रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें