शराब कारोबारियों के खिलाफ छापा, एक पकड़ा दो भागे
संवाद सूत्र, सौरिख : शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। लहन नष्ट कर तैयार श्
संवाद सूत्र, सौरिख : शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। लहन नष्ट कर तैयार शराब बरामद की। सात भट्ठी पकड़ी गई, वहीं एक आरोपित हाथ लगा। जबकि दो अन्य साथी भाग निकले। आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
शुक्रवार को मोहल्ला अंबेडकर नगर की गिहार बस्ती में थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह ने शराब को लेकर तलाशी अभियान चलाया। इससे हलचल मच गई। पुरुष भागने लगे। मौके से वीरेंद्र को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य साथी पुलिस के हाथ नहीं लगे। इसके बाद शराब की तलाश की गई। जमीन में दबे डिब्बों व छतों आदि पर रखे बर्तनों में लहन मिला। करीब छह हजार लीटर लहन नष्ट कराया गया। इस बीच 100 लीटर शराब भी मिली। शराब सहित सात भट्ठी लेकर पुलिस चली आई। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ¨सह ने बताया कि कच्ची शराब को पीने से अक्सर घटनाएं होती हैं। इस कारोबार को क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा।