पिछड़े गांवों की सूरत बदलने की तैयारी
जागरण संवाददाता, कन्नौज: अब ग्राम पंचायत विकास योजना पिछड़े गांव की सूरत बदलेगी। मिशन अंत्योदय
जागरण संवाददाता, कन्नौज: अब ग्राम पंचायत विकास योजना पिछड़े गांव की सूरत बदलेगी। मिशन अंत्योदय की तर्ज पर विकास से वंचित गांव चुने जाएंगे। मिशन अंत्योदय के प्रारूप पर ही सर्वे होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रें¨सग कर अफसरों को निर्देश दिए हैं। योजना के तहत पिछड़े गांव विकास के लिए चुने जाएंगे। बेस लाइन सर्वे के बाद मिशन अंत्योदय के प्रारूप पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। 40 ¨बदुओं के प्रारूप पर रैं¨कग की जाएगी।
कल से दो दिवसीय प्रशिक्षण
बेस लाइन सर्वे का पहले अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 17 सितंबर को सुबह 11 से शाम चार बजे तक विकास भवन में होगा। बीडीओ, वीडीओ, पंचायत सचिव, सभी रोजगार सेवक व ब्लॉक आपरेटरों को सर्वे व प्रारूप भरना बताया जाएगा। ग्राम पंचायतों से प्राप्त बेस लाइन सर्वे के भरे हुए आंकड़े ब्लॉक पर परीक्षण व फीड होंगे।
इन ¨बदुओं पर रहेगा फोकस
गांव में मूलभूत सुविधाएं देखी जाएंगी। प्रारूप में कृषि के साधन, बैंक, एटीएम, सीएचसी, पीएचसी, स्कूल, डाकघर, सड़क, बिजली, ¨सचाई, परिवहन सेवा, इंटरनेट कैफे, आम सेवा केंद्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, जलापूर्ति, टेलीकाम सेवा, आंगनबाड़ी केंद्र, आर्थिक विकास एवं आजीविका के साधन, पशु अस्पताल, जल निकासी की व्यवस्था न होने पर यह ¨बदु भरे जाएंगे।