विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM किसान सम्मान निधि: 30 अक्टूबर को कन्नौज के 2.30 लाख किसानों के खाते में आएगी 24वीं किस्त

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:48 AM (IST)

कन्नौज के 2.30 लाख किसानों को 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कन्नौज के 2.30 लाख किसानों को 24वीं किस्त मिलेगी।

  2. 30 अक्टूबर को पीएम मोदी 48 करोड़ से अधिक भेजेंगे।

  3. ई-केवाईसी लंबित किसान जनसेवा केंद्र पर पूरी कराएं।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। जिले के 2.30 लाख किसानों को 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे।

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में ढाई लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। सभी का ई-केवाईसी, भूलेख अंकन और आधार सीडिंग का सत्यापन पूरा कर लिया गया है।

इस दिन करीब 48 करोड़ से अधिक राशि किसानों के खातों में आएगी। जिन किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, वे जनसेवा केंद्र पर जाकर पूरी करा लें। कार्यक्रम के लिए कृषि भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा और पीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में राजनीतिक द्वंद्व, अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पहुंचे हिंन्दुस्तान आजाद मंच के सदस्य, सपाइयों ने जमकर पीटा