गोवंश के शिकार का विरोध करना पड़ा महंगा, पीटा
व तमंचा आदि थे। उसने गोवंश का शिकार करने से रोका तो अभद्रता करने लगे। घेर लिया और प्रतिदिन शिकार कर मवेशी को ले जाने की बात कही। विरोध करने पर अभद्रता की। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के अक्षय कुमार ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारा पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित
- घायल अवस्था में धमकी देकर चले गए
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: बेसहारा मवेशियों का शिकार युवक ने कुछ लोगों को नहीं करने दिया। इससे नाराज लोगों ने उसको मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने कार्रवाई को फरियाद की।
गांव महोई नौली निवासी कन्हैया ने बताया कि 24 जनवरी को वह खेतों की ओर था। कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम रूपपुर के रहने वाले करीब 20 लोग उनके गांव में एक गोवंश का शिकार करने आ रहे थे। उनके पास लाठी डंडा, भाला व तमंचा आदि थे। उसने गोवंश का शिकार करने से रोका तो अभद्रता करने लगे। घेर लिया और प्रतिदिन शिकार कर मवेशी को ले जाने की बात कही। विरोध करने पर अभद्रता की। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के अक्षय कुमार ने बचाने का प्रयास किया, तो उसे भी मारा पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए, तो तमंचे लहराते हुए चले गए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पड़ताल करवाकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।