बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत
संवाद सूत्र गुरसहायगंज तेर रफ्तार बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें वृद्धा की मौत हो गई। कोत
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 05:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: तेर रफ्तार बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें वृद्धा की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़ुवापुरवा निवासी सुदामा दोहरे ने बताया कि मां जयरानी व बहन सुनीता के साथ बाइक से 29 मई को जा रहे थे। संयोगिता मार्ग जाते समय ग्राम गुगरापुर के पास बाइक से टक्कर हो गई। बहन व मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। युवक बाइक लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें