पड़ोसियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई पर बोला हमला
11 नंबरनल कनरक रीनरकीकीप ीप पसीकपसी पसक कपसी पकी प ेसीेपस
जागरण संवाददाता, कन्नौज: रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने नुकीले हथियार से सीधे आंख पर प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
जलालाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके वीरेंद्र सिंह के भाई पर अशोक सिंह पैतृक गांव जटारा में रहते हैं। उनका आरोप है कि 15 सितंबर की शाम पड़ोसी सुशील, संतोष व अमरेंद्र अचानक घर में घुस आए और पुरानी बातों को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध किया तो पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान नुकीले हथियार से आंख पर प्रहार कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने अशोक सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।