Move to Jagran APP

नवरात्र आज से, घर-घर में बिराजेंगी मातारानी

जागरण संवाददाता कन्नौज आदिशक्ति के आराधन के प्रमुख पर्व वासंतिक नवरात्र आज शुरू होंगे। इ

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:23 AM (IST)
नवरात्र आज से, घर-घर में बिराजेंगी मातारानी
नवरात्र आज से, घर-घर में बिराजेंगी मातारानी

जागरण संवाददाता, कन्नौज : आदिशक्ति के आराधन के प्रमुख पर्व वासंतिक नवरात्र आज शुरू होंगे। इत्र नगरी के ऐतिहासिक मंदिरों के अलावा मातारानी घर-घर में बिराजेंगीं। पूरे नौ दिन तक भक्त मातारानी की भक्ति में लीन होकर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे। मातारानी की अगवानी के लिए दरबार सज गए तो ऐतिहासिक मंदिरों पर भी भव्य सजावट की गई।

loksabha election banner

शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मंदिर पर पुजारी शिखर मिश्रा ने कारीगरों को बुलाकर ताजे फूलों और बिजली की झालरों से सजावट कराई। देर रात तक यहां सजावट का काम चलता रहा। वहीं मंदिर में माता फूलमती का भी भव्य श्रंगार किया गया। शाम को हुई महाआरती में भक्तों ने मातारानी की जय-जयकार की। इसी तरह ऐतिहासिक सिंहवाहिनी मंदिर, माता क्षेमकली मंदिरों पर भी भव्य सजावट की गई। महिलाओं ने खरीदे कलश व पूजन सामग्री

नवरात्र की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार में दुकानें सज गईं। महिला श्रद्धालुओं ने मातारानी के लिए श्रंगार का सामान और प्रसाद खरीदा। तो स्थापना व आवाहन के लिए मिट्टी व पीतल के कलश भी खरीदे। इसके अलावा पूजन सामग्री भी खरीद कर मातारानी की अगवानी की तैयारी की गई। नवरात्र के चलते फलों के दाम भी दोगुने हो गए। 14 को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, तिर्वा : कस्बे के प्लाजा मार्केट में प्रतिवर्ष की भांति इस वार भी नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में नवदुर्गा महोत्सव कराया जा रहा। छह अप्रैल दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक श्रीमद भागवत होगी। इसमें कथा वाचक वृंदावन के आदर्श कृष्ण त्रिपाठी हैं। रोजाना शाम आठ बजे एक घंटे की महाआरती होगी। इसके साथ ही 14 अप्रैल को प्लाजा मार्केट से शोभायात्रा निकलेगी। कमेटी अध्यक्ष विमलेंद्र बघेल व शोभायात्रा प्रभारी प्रभात वर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी और आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत कार्यक्रम कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.