शरारती तत्वों ने लगाई आग, हजारों का नुकसान
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : शरारती तत्वों ने एक घर में आग लगा दी। ग्रामीणों के प्रयास से मवेश
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : शरारती तत्वों ने एक घर में आग लगा दी। ग्रामीणों के प्रयास से मवेशी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। इस दौरान हजारों रुपये का सामान जल गया।
ग्राम हरिहरपुर निवासी सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उनका मकान गांव के किनारे है। दूसरा इससे कुछ दूरी पर है। मवेशी इसी मकान में बांधे जाते हैं। खाद सहित बीज भी रखे जाते हैं। सोमवार को शरारती तत्वों ने मकान में आग लगा दी। इससे छप्पर जल गया। लपटें देखकर लोग एकत्रित हो गए। हैंडपंप व सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच ग्रामीणों ने अंदर बंधे मवेशियों को बाहर निकाला। मवेशी तो बच गए लेकिन गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग में खाद, मवेशियों का दाना, खली व भूसा सहित हजारों रुपये का सामान जला है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर आने पर जांच होगी। बेवजह अराजकता फैलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।