मो कौं दीजौ अभय वरदान माता बाराही
जागरण संवाददाता कन्नौज होली पर चौधरियापुर स्थित बाराही देवी मंदिर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण स
जागरण संवाददाता, कन्नौज: होली पर चौधरियापुर स्थित बाराही देवी मंदिर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समुदाय की महिलाओं ने मातारानी को स्वादिष्ट पकवान अर्पित किए। सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए महिलाओं ने माता से आशीर्वाद लेते हुए मंगलगीत गाए।
बुधवार को होली की पूर्णिमा पर ग्राम चौधरियापुर स्थित बाराही देवी मंदिर पर देविन टोला सरायमीरा की कान्यकुब्ज ब्राह्मण समुदाय की महिलाओं ने मो कौं दीजौ अभय वरदान माता बाराही..जैसे मंगलगीत गाकर माता रानी को मनाया। टोली में सबसे बुजुर्ग किशोरी मिश्रा ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। माता बाराही का पूजन करने से होली पर सुख-समृद्धि आती है। खास बात यह है कि बाराही देवी पर पकवान चढ़ाने के बाद उन्हें वापस घर नहीं ले जाया जाता है बल्कि गांव में रहने वाले एक जाति विशेष को दे दिए जाते हैं। इस दौरान श्यामा देवी, शांती, प्रेमलता, शैल बाजपेयी, दिव्या द्विवेदी, कंचन मिश्रा समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।