रामकथा में होंगे गरीब कन्याओं के विवाह
जागरण संवाददाता कन्नौज इत्र नगरी में दस दिन तक रामकथा अमृत वर्षा होगी। रामकाज सेवा समिति के
जागरण संवाददाता, कन्नौज: इत्र नगरी में दस दिन तक रामकथा अमृत वर्षा होगी। रामकाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर रामकथा के आयोजन के लिए रणनीति तैयार की और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
शनिवार को रामकाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि श्रीराम दरबार सप्तम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में रामकथा का आयोजन होगा, जिसमें 27 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। कथा प्रवचन हरिद्वार से आए आचार्य शांतनु जी महाराज करेंगे। श्रीराम कथा आयोजन सरायमीरा में जीटी रोड पर विवेक भारद्वाज के मैदान में होगा। 27 मार्च को ही कथा प्रारंभ होगी और 4 अप्रैल को समापन होगा और उसके अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा शाम पांच बजे से प्रारंभ होगी। रामकथा में गरीब कन्याओं के दहेज रहित विवाह के अलावा यज्ञोपवीत संस्कार भी होंगे। इस तरह होंगे कथा प्रसंग
27 मार्च - मानस महिमा, शिव विवाह
28 मार्च - श्रीराम जन्मोत्सव
29 मार्च - बाल लीला, विश्वामित्र यज्ञ, अहिल्या उद्धार
30 मार्च - धनुष भंग, श्रीराम जानकी विवाह
31 मार्च - कैकई संवाद, राम वनवास
01 अप्रैल- केवट प्रसंग, रामभरत मिलन, बाल्मीकि संवाद
02 अप्रैल- दशरथ मरण, भरत चरित्र
03 अप्रैल- नवधा भक्ति, राम हनुमान मिलन
04 अप्रैल- राम राज्याभिषेक, कथा विश्राम
05 अप्रैल- नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ
05 अप्रैल- यज्ञोपवीत एवं विवाह संस्कार