समूह बनाकर गरीबी को भगाएं दूर
संवाद सूत्र, चपुन्ना : आज केंद्र सरकार गरीबों के हितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसमे
संवाद सूत्र, चपुन्ना : आज केंद्र सरकार गरीबों के हितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसमें समूह का गठन बेहद की आसान है। इसके बाद लोग किसी भी काम को करके अपने बीच की गरीबी को मिटा सकते हैं।
गुरुवार को यह जानकारी हसेरन ब्लाक की ओर से पहुंचे आंध्रप्रदेश की संस्था अनन्त महा समाख्या के प्रमिला व मंजुल शिवम्मा ने लोगों को दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अंतर्गत उन्हें लोगों में जागरूकता लाने के लिए भेजा गया है। समूह के माध्यम से आसानी से बड़े कार्यो को पूरा किया जा सकता है। वह गांव में गरीब लोगों की पहचान कर गठन करेंगे। इसके बाद इनको प्रशिक्षण भी देंगे। 15 दिन तक यह अभियान चलाया जाएगा। उनके साथ आए नर¨सहु लू व वीरांजनेऊ लू ने भी लोगों को इसके लिए जागरूक किया। प्रधान से मिलकर लोगों के साथ जगह-जगह बैठकें की और समूह बनाने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन गांव में दो समूह बनाने को लोग तैयार हो गए। देर शाम तक पांच सदस्यीय दल की बैठकें गांव में जगह-जगह की जाती रहीं। इस दौरान ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।