पुष्पवर्षा के बीच निकली भगवान शिव की बारात
फोटो संख्या 15 केएनजे 67 ------- - श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ उता
फोटो संख्या: 15 केएनजे 67
-------
- श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ उतारी आरती
- सौरिख तिराहा से बारात रामलीला मैदान पहुंची
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: भगवान शिव की बारात में इस बार कोरोना संक्रमण का असर रहा। दूल्हा बने भगवान शिव के प्रतीकात्मक स्वरूप के साथ पदाधिकारी चल रहे थे। वहीं बाराती सड़क से नदारद थे।
गुरुवार को सौरिख तिराहा से रथ पर भगवान शिव की जीवंत झांकी सजाई गई। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवकी नंदन मिश्रा व महामंत्री विजय सिंह चौहान ने पदाधिकारियों के साथ आरती उतारी। इसके बाद बारात ने रामलीला मैदान की ओर प्रस्थान किया। इस बार सड़कों पर भीड़ नही थी। बारात के साथ भी अनुमित के अनुसार ही लोग चल रहे थे। पुष्पवर्षा के बीच बारात मैदान में पहुंची। भगवान शिव व देवी पार्वती की ही जीवंत झांकी थी। बारात में शामिल होने वाले गण भी इस बार नहीं आ सके थे। वहां पर आचार्य ने देवी पार्वती के साथ विवाह संपन्न कराया। सभी ने प्रतीकात्मक स्वरूप की आरती उतारी। इस दौरान बब्बा यादव, आशू, अनमेाल दीक्षित, नीरज यादव, टिकू, टीटू, प्रेममुरारी दुबे, प्रशांत तिवारी, कुबेर दुबे मौजूद रहे।