आगे सफाई तो पीछे फैला रहे गंदगी
जागरण संवाददाता, कन्नौज : त्योहार को लेकर पालिका का सफाई अभियान जोरों पर है। एक तरफ
जागरण संवाददाता, कन्नौज : त्योहार को लेकर पालिका का सफाई अभियान जोरों पर है। एक तरफ सफाई हो ही है तो दूसरी तरफ गंदगी फैलाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। जीटी रोड किनारे प्रतिदिन दर्जनों ट्राली कूड़ा जलाने से धुआं लोगों के लिए खरतनाक बन चुका है। पालिका अफसर इसे नजरअंदाज किए हैं।
नगर में जीटी रोड किनारे चोरी छिपे कूड़ा फेंकने का खेल फिर शुरू हो गया है। पाटा नाला स्थित करोड़ों रुपये से बना कूड़ा प्लांट होने के बाद भी नगर के बाहर जलाने काम धड़ल्ले से चल रहा है। डीजल बचाने के कारण इस तरह का खेल काफी दिन से हो रहा है। दीपावली को लेकर वार्डों में सफाई अभियान जोरों पर है। प्रतिदिन कई टन कूड़ा गैस एजेंसी क्रा¨सग, यूपीटी, राजकीय संग्रहालय, जिला अस्पताल के आसपास जलाया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों का बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। साथ में कूड़े का धुआं जानलेवा बना हुआ है। इससे आंखों को नुकसान पहुंच रहा है। सांस व खासी के रोगी बढ़ रहे हैं। वहीं, युसुफपुर भगवान में जगह जगह कूड़े के ढेर समस्या बने हैं।
अफसर बोले
कूड़ा जलाने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच करा संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। औचक निरीक्षण कर हकीकत परखी जाएगी।
-आरके दीक्षित, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका।