Move to Jagran APP

बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश

संवाद सूत्र इंदरगढ़ घर के बाहर गली में खेल रही बालिका को युवक अपने घर उठा ले गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 05:37 PM (IST)
बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश
बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ : घर के बाहर गली में खेल रही बालिका को युवक अपने घर उठा ले गया। यहां दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जब वो नहीं माना तो बालिका ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इस बीच वह उसके चंगुल से छूटकर बाहर आ गई और शोर मचा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घर पर सिर्फ एक आठ वर्षीय पुत्री थी। शनिवार दोपहर बालिका घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी आरोपित रामआसरे उर्फ नन्हे तिवारी ने उसे पकड़ लिया। यहां से उसे वह अपने घर में उठाकर ले गया। अंदर जाकर बालिका से अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता ने युवक के सिर पर डंडा मारकर चोटिल कर दिया और घर के बाहर आ गई और शोर मचा दिया। इस पर आरोपित फरार हो गया। बताया जाता है वारदात के समय युवक शराब के नशे में था। वहीं शाम को परिजन घर पहुंचे तो बेटी ने पूरी कहानी बताई। पीड़ित ग्रामीण ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रात में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा ने बताया कि पीड़ित बेटी का मेडिकल परीक्षण होगा। आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.