Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज दुष्कर्म पीड़िता की बुआ गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस; अहम सबूत बरामद

    कन्नौज में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव को मौके से आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस को अब एक और कामयाबी मिली है पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है। उसकी निशानदेही पर कई साक्ष्य एकत्र कर अब मजबूती से राजफाश करेगी।

    By amit kuswaha Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 21 Aug 2024 07:47 AM (IST)
    Hero Image
    कन्नौज दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। किशोरी से पूर्व ब्लाक प्रमुख के दुष्कर्म के मामले में पुलिस आज फरार बुआ को कोर्ट में पेश कर सकती है। पूर्व ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की संदिग्ध भूमिका को लेकर बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए हर सवालों की जवाब भी साक्ष्यों के साथ देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों में चर्चा रही कि पुलिस ने फरार बुआ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कई साक्ष्य एकत्र कर अब मजबूती से राजफाश करेगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने ऐसी चर्चाओं को खारिज कर बुआ की गिरफ्तारी से इन्कार किया है।

    आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    10 अगस्त की रात करीब 11 बजे तिर्वा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय भतीजी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के चौधरी चंदन सिंह डिग्री कालेज पहुंची थी। यहां रात दो बजे किशोरी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी कि कालेज का संचालक नवाब सिंह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। इससे पुलिस ने दबिश देकर आपत्तिजनक हालत में नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

    इस दौरान पीड़िता की बुआ ने आरोपित का बचाव करते हुए तहरीर देने से इन्कार कर दिया था, लेकिन पीड़िता ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 12 अगस्त को पीड़िता ने कोर्ट में पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा दुष्कर्म करने के बयान दर्ज कराए थे।

    पीड़िता के माता-पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म में उसकी बुआ का सहयोग करने की बात कही थी। इससे पुलिस ने उसे भी मुल्जिम बनाया था। इसके बाद से बुआ फरार हो गई थी। अब आज बुधवार को पुलिस ने आरोपित बुआ को कोर्ट में पेश कर सकती है।

    सूत्रों के मुताबिक पहले पुलिस इस मामले में प्रेसवार्ता कर राजफाश करेगी। इसके बाद कई साक्ष्यों के साथ उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष ले जाएगी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बुआ की गिरफ्तारी की कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। बुधवार को इस मामले का राजफाश किया जाएगा।

    दिल्ली, नोएडा और प्रयागराज जैसे कई महानगरों तक फैला मिला नेटवर्क

    दुष्कर्म में सहयोग के आरोप में फरार महिला की तलाश में निकली पुलिस टीमों के हाथ चौकाने वाले तथ्य समाने आए। महिला के दिल्ली, नोएडा और प्रयागराज जैसे महानगरों में कई लोगों ने आपराधिक किस्म नेटवर्क मिले हैं। प्रयागराज में एक मददगार के सहयोग से वह पुलिस को चकमा देकर ठहरी रही।

    बचाव पक्ष के अधिवक्ता आज दाखिल कर सकते जमानत अर्जी

    पूर्व ब्लाक प्रमुख के अधिवक्ताओं ने 11 अगस्त को कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। 12 अगस्त को पीड़िता ने कोर्ट में दुष्कर्म करने के बयान दर्ज कराए थे। इससे इस अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब दुष्कर्म के न्यायिक रिमांड वारंट पर दुष्कर्म की धाराओं का संशोधन होने के बाद आज बुधवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता फिर जमानत अर्जी दाखिल कर सकते हैं।

    पुलिस के लिए यह साक्ष्य अहम

    दुष्कर्म के चर्चित मामले में पीड़िता ने बुआ के मोबाइल से 112 डायल किया था। इससे पुलिस को इस मोबाइल की तलाश है। इसके अलावा किस वाहन से दोनों को डिग्री कालेज ले जाया गया। दुष्कर्म की वारदात में और किन लोगों ने सहयोग कर आरोपित महिला को को शहर से बाहर निकाला है। पुलिस के लिए यह साक्ष्य इस मामले में अहम हैं।

    इसे भी पढ़ें: Kannauj Case: कन्नौज कांड में नया खुलासा, दुष्कर्म के बाद 24 घंटे में लखपति बनी बुआ; बैंक खाते में आए लाखों रुपये

    इसे भी पढ़ें: जमीन पट्टे के नाम पर लेखपाल ने मांगी दो लाख की रिश्वत, योगी के मंत्री के निर्देश पर हुए निलंबित