करंट लगने से घायल युवक की मौत
ढ्ढठ्ठद्भह्वह्मद्गस्त्र 4श्रह्वह्लद्ध स्त्रद्बद्गह्य स्त्रह्वद्ग ह्लश्र द्गद्यद्गष्ह्लह्मद्बष् ह्यद्धश्रष्द्म
संवाद सूत्र, दौलताबाद : हैंडपंप पर नहाते समय युवक करंट की चपेट में आ गए। दीवार से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। तिर्वा में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजनों में चीखपुकार मच गई।
थाना सौरिख के गांव सराय प्रताप निवासी प्रताप सिंह यादव के 22 वर्षीय पुत्र रामकिशोर बुधवार सुबह घर के बाहर लगे हैंडपंप पर नहाने गए थे। इसमें पड़ी सबमर्सिबल पंप को चालू किया। इससे हैंडपंप के पास करंट आ गया। उन्होंने नहाने के लिए हैंडपंप को छुआ तो करंट लग गया। घायल को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। वहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव को घर पर लाए। कुछ देर बाद बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक चार भाई व दो बहन में पांचवे नंबर का था। घटना से मां उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।