पंखा गिरने से घायल मासूम की मौत
संवाद सहयोगी छिबरामऊ खेत में धान की फसल की सफाई के दौरान पंखा गिरने से मासूम घायल हो
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: खेत में धान की फसल की सफाई के दौरान पंखा गिरने से मासूम घायल हो गया था। चार दिन तक चले उपचार के बाद अस्पताल में मौत हो गई। थाना विशुनगढ़ के गाव अल्हनापुर निवासी सुभाष चंद्र गौतम 24 अक्टूबर शनिवार सुबह 11 वर्षीय पुत्र किशन कुमार खेत पर धान सफाई करवाने गया था। धान सफाई को लगा पंखा काम के बीच उसके ऊपर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्वजन 100 शैय्या अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। चार दिन तक उपचार चलता रहा। बुधवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। गांव शव पहुंचते ही चीखपुकार मच गई। मां रीता देवी पुत्र का शव देखकर अपनी सुधबुध खो बैठी। किशन कुमार गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात के छात्र थे। तीन भाई थे। बड़े भाई वीर कुमार ने किशन की मौत की पुष्टि की।