घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकतें
संवाद सहयोगी छिबरामऊ घर पर सो रही महिला को तीन लोगों ने दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हर
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: घर पर सो रही महिला को तीन लोगों ने दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। स्वजन को जिदा जलाने की धमकी दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने पर आरोपित घर से भाग गए। पीड़िता ने तहरीर दी है।
थाना सौरिख के एक गांव निवासी महिला ने बताया की 22 अक्टूबर की रात 1.30 बजे वह घर पर सो रही थी। जमीन की रंजिश को लेकर गांव के तीन लोग दो अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आए। इन लोगों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। गालियां देकर मारपीट की। अश्लील हरकतें कर काफी देर तक छेड़छाड़ करते रहे। शोर मचाने पर पति व अन्य लोग आए। उन लोगों ने उन्हें भी मारा पीटा। इससे घर में भय का माहौल पैदा हो गया। गांव के लोगों के आने पर मिट्टी का तेल डालकर स्वजन को जिदा जलाने की धमकी दी। इस बीच यूपी 112 को जानकारी दी गई। पुलिस के आने पर ये लोग खेतों की ओर चले गए। इससे पहले 21 अक्टूबर को प्लाट पर निर्माण को लेकर शिकायत की गई थी पुलिस ने एक आरोपित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद आरोपित ने बेटों से यह घटना करवाई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता सीओ छिबरामऊ से मिली और कार्रवाई की फरियाद की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सौरिख को मामले की जांच के आदेश दिए। सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा ने बताया कि रंजिश का मामला है। जांच करवा कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।