सुबह सूरज की आंख-मिचौली, दोपहर में रिमझिम बारिश
जागरण संवाददाता, कन्नौज: सुबह कुछ देर के लिए तेज धूप निकली तो भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ ग
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कन्नौज: सुबह कुछ देर के लिए तेज धूप निकली तो भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। दोपहर बाद रिमझिम बारिश होने लगी। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों से छाता लेकर बाहर निकले। बारिश बाद मौसम खुला तो गर्मी व उमस से लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार सुबह मौसम खुला तो तेज धूप निकल गई। लगातार बारिश के बाद तेज धूप निकलने से गर्मी संग उमस बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तेज धूप निकलने से पारा 32 डिग्री पर पहुंच गया। कुछ देर बाद आसमान में काली घटनाएं छा गई तो रिमझिम बारिश होने लगी। यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। छुट्टी का दिन होने से अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें