Move to Jagran APP

- किसान खुश तो देश व प्रदेश खुशहाल : देवेश

संवाद सूत्र जलालाबाद (कन्नौज) किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:32 PM (IST)
- किसान खुश तो देश व प्रदेश खुशहाल : देवेश
- किसान खुश तो देश व प्रदेश खुशहाल : देवेश

संवाद सूत्र जलालाबाद (कन्नौज) : किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में हैं। जब किसान खुशहाल होगा तभी देश व प्रदेश तरक्की करेगा। किसान कल्याण मिशन का भी यह मकसद है। यह बातें अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी कृषि ने कही।

loksabha election banner

गुरुवार को किसान कल्याण मिशन के तहत जलालाबाद व सौरिख ब्लॉक में मेला व प्रदर्शनी आयोजित हुई। जलालाबाद में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने डीएम राकेश कुमार मिश्रा, सीडीओ आरएन सिंह के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किसानों को सरकार की योजनाएं बताईं। कहा सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की आय दोगुनी की जाए। कम पर लागत अधिक उपज मिल सके। जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश या प्रदेश तरक्की नहीं करेगा। उन्होंने विश्वकर्मा संघ सम्मान योजना से लाभांवित महिलाओं को प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन बांटी। उप निदेशक कृषि आरएन सिंह, डीडीओ एनबी सविता, एसडीएम सदर गौरव शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया ने आय बढ़ाने के तरीके बताए। मेले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, कृषि विभाग समेत अन्य विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी व लाभांवित करने के लिए पंजीयन किए। संचालन बीडीओ जेएन राव ने किया। सहायक खंड विकास अधिकारी सुभाष यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रहीं। धान खरीद में मनमानी की शिकायत

अपर मुख्य सचिव के सामने भाजपा जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया धान खरीद में मनमानी की शिकायत की। बताया किसानों का केंद्रों पर धान नहीं तौला जा रहा है। किसानों ने आठ माह पहले जिप्सम खरीदी थी, उसमें अनुदान नहीं मिला है। कुछ कर्मचारी सरकार को बदनाम करना चाहते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.