किसानों को डेढ़ गुना मूल्य न मिला तो होगा आंदोलन
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: किसानों के साथ मौजूद सरकार छलावा कर रही है। उपज मूल्य किसानों
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: किसानों के साथ मौजूद सरकार छलावा कर रही है। उपज मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा है। मक्का को ओने-पौने दामों पर किसान ने बेंचा। इसकी खरीद भी पूरे जिले में कहीं नहंी की गई। निर्धारित किए गए 1741 रुपए का मूल्य किसानों को नहीं मिल गया। उन्होंने 1100 से 1200 में मक्का बेंची। वहीं बिचौलिए आज भी अधिकारियों से मिलकर इसका लाभ उठा रहे हैं।
बुधवार को यह बात कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाव ¨सह यादव ने किसानों की समस्याओं को लेकर निगम मंडी परिसर में आयोजित धरने में बोल रहे थे। कहा कि जनपद में धान उपज को लेकर किसान दर-दर भटक रहे हैं। इस खरीद में सरकार ने इतने नियमों लागू कर दिए हैं, कि वह पूरे नहीं हो पा रहे हैं। वहीं सरकारी मूल्य का लाभ दलाल व विचौलिए उठा रहे हैं। यदि किसानों की फसल का डेढ़ गुना मूल्य न दिया गया तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सलोवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र ¨सह यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों की कमर तोड दी है। एक तरफ डीएपी व एनपीके खाद के मूल्य में भारी बढ़ोतरी कर दी है। वहीं बिजली बिलों को भी बढ़ा दिया है। इसके अलावा डीजल आदि के मूल्य भी लगातार बढ़ रहे हैं। किसान हर ओर से परेशान है। किसानों के हित की बात करने वाली सरकार नहीं दिख रही। इस दौरान अशोक यादव, मेजर ¨सह यादव, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अच्छे खां, शिवशंकर ¨सह यादव, जदुनाथ ¨सह यादव, प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे।