घरों में दौड़ा एचटी करंट, उपकरण फुंके व मवेशी मरे
खतरा सता रहा था। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति को बंद कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : एचटी लाइन में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। इससे गांव में कई घरों के उपकरण फुंक गए और चपेट में आकर मवेशियों की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।
बुधवार को ग्राम फतेह नगर में अचानक एचटी लाइन में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने लगा। घरों में चल रहे विद्युत उपकरण धुंआ देने लगे। बल्व आदि अपने आफ फूटने लगे। कई घरों में तो केबल जल कर गिरने लगीं और मीटर भी जल उठे। बिजली के तार जलकर टूट गए और रेखा की भैंस व महेश की बकरी के ऊपर गिर गए। करंट लगने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग विद्युत उपकरणों के आसपास जाने से भी घबरा रहे थे। लोगों को घरों में आग लगने का भी खतरा सता रहा था। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति को बंद कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी पनप उठी। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोग एकत्रित होकर उपकेंद्र पर जा रहे थे। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। एसडीओ से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नही की।