Move to Jagran APP

मकान का ¨लटर गिरा, दो महिलाएं घायल

जागरण संवाददाता, कन्नौज: नवनिर्मित मकान का ¨लटर गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों लिं

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 11:08 PM (IST)
मकान का ¨लटर गिरा, दो महिलाएं घायल
मकान का ¨लटर गिरा, दो महिलाएं घायल

जागरण संवाददाता, कन्नौज: नवनिर्मित मकान का ¨लटर गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों लिंटर पर ही बैठकर धूप सेक रहीं थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

रविवार को शहर के मोहल्ला काजीपुरा टीला में नवनिर्मित मकान की छत पर मंजू पत्नी रंजीत ¨सह व उनकी रिश्तेदार मैनपुरी निवासी कमला पत्नी राजू बैठीं थीं। दोनों धूप में बैठकर बातें कर रहीं थीं। उसी समय लेंटर धसकना शुरू हो गया। दोनों भागीं, तभी लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कमला की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि ¨लटर की सरिया कमजोर होने से वह नीचे गिर गया था। छत से गिरकर किशोरी जख्मी

शहर के मोहल्ला शिखाना में सुरेशचंद्र की 16 वर्षीय बेटी रोली छत पर कपड़े सुखाने गई थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह एक मंजिल से नीचे आ गिरी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.