ईसन नदी पुल पर जल्द नजर आएगी हरियाली
संवाद सहयोगी, तिर्वा : ईसन नदी के नवीन पुल पर अब जल्द ही हरियाली नजर आएगी। हरियाली से नदी क
संवाद सहयोगी, तिर्वा : ईसन नदी के नवीन पुल पर अब जल्द ही हरियाली नजर आएगी। हरियाली से नदी का खतरा भी कम होगा और गर्मियों में राहगीरों को छाया भी नसीब होगी। पुल के दोनों साइड पर पत्थर लगवा दिए गए और दोनों पुलों के बीच का रास्ता भी बंद करा दिया गया है।
कन्नौज रोड पर स्थित ईसन नदी पुल बीते वर्ष तैयार किया गया था। पुराने व नवीन पुल के बीच करीब 20 फुट का रास्ता खाली पड़ा था। रास्ता कच्चा होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका था। इसको लेकर प्रशासन ने बीच का रास्ता पत्थर लगवाने के बाद बंद कर दिया और कन्नौज व तिर्वा की ओर कच्चे रास्ते पर पौधरोपण करा दिया गया। इसके साथ ही दोनों पुलों के किनारे फुटपाथ को पक्का करने के बाद पौधे भी लगाए दिए गए हैं। इससे पुल पर हरियाली काफी लुभावनी होगी। राहगीरों को गर्मियों के वक्त छाया भी नसीब होगी। मिट्टी का कटान भी पानी के बहाव में नहीं हो सकेगा। उपजिलाधिकारी रामदास ने बताया कि समस्या के साथ पुल का नजारा भी हरा-भरा हो जाएगा। इससे काफी आसानी रहेगी और सुरक्षा भी बढ़ जाएगी।