टिड्डी : फसलों का कीट रोग सर्वेक्षण शुरू
ुपिुपपुिपुिप ुिपुि पुिप ुपि ुपि ुपि पिुिप ुि पुिप ुि
जागरण संवाददाता, कन्नौज : टिड्डी दल के आने की आंशका पर फसलों का टेस्ट सर्विलांस शुरू हो गया है। कृषि विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी अब गांव-गांव दौड़ने लगे हैं। गुरुवार को उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह के निर्देश पर जिलेभर में फसलों का टेस्ट सर्विलांस यानी कीट रोग सर्वेक्षण कराया गया। कृषि अधिकारी व कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर मक्का, उड़द, मूंग, टमाटर, आम व अमरूद समेत सभी फसलों की जांच कराई। कहीं पर कीट या रोग नहीं मिला। फसलें स्वस्थ पाईं गईं। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह ने कई गांवों का भ्रमण कर किसानों को टिड्डी दल की जानकारी दी व उससे फसलों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। गांव में चौपाल लगाकर किसानों को टिड्डी दल से फसलों को बचाने और भगाने के तौर-तरीके बताए। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने क्षेत्रीय कर्मचारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान, रोजगार सेवक, प्राविधिक सहायक कृषि, कृषि रक्षा एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि सभी को क्षेत्रों में टिड्डी दल पर नजर रखने के लिए सचेत किया गया। साथ ही सूचना देने के लिए अधिकारी, दल व कंट्रोल रूम के नंबर दिए गए। नगर पालिका व पंचायत पानी के टैंकर तैयार रखेंगे, जो कृषि विभाग के दल को उपलब्ध कराया जाएगा। यहां फौरन दें सूचना
उपनिदेशक कृषि : 8423173718
जिला कृषि रक्षा अधिकारी : 7390968073, 9415168795
भूमि संरक्षण अधिकारी : 9412302357