कन्नौज में बकरी खा गई मालिक के 66000 रुपये
सर्वेश ने बताया कि वह पैंट उतारकर नहाने के लिए गया था इतनी देर में ही बकरी पैसों को खा गई।
कन्नौज (जेएनएन)। कन्नौज के एक शख्स का कहना है कि उसकी बकरी उसके 66 हजार रुपए खा गई। कन्नौज के सीतापुर में रहने वाले उस शख्स के मुताबिक, उसने वह पैसे अपनी पैंट की जेब में रखे हुए थे। सभी नोट दो हजार के बताए जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार सर्वेश नामक किसान के घर में काम चल रहा था। उसने वह पैसे घर के लिए ईंट खरीदने के लिए रखे हुए थे। सर्वेश ने बताया कि वह पैंट उतारकर नहाने के लिए गया था इतनी देर में ही बकरी पैसों को खा गई। सर्वेश ने बताया कि वह सिर्फ दो नोटों को बचाने में कामयाब हुआ और वे भी कटी-फटी हालत में थे। बाकी 31 नोटों का नामों-निशान नहीं मिला।
सर्वेश ने बताया कि उसकी बकरी को कागज खाने में बहुत मजा आता है। घटना के बाद सर्वेश ने कहा कि अब वो आखिर कर भी क्या सकता है क्योंकि बकरी उसके बच्चे की तरह है।
यह भी पढ़ें: यूपी की जनता अब अखिलेश यादव को याद कर रही है: सपा
घटना के बाद से सर्वेश के घर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। लोग उसकी बकरी को एक नजर देखना चाहते हैं। सर्वेश ने बताया कि लोग आकर उसकी बकरी के साथ सेल्फी तक ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा सफलताओं की नहीं विफलताओं की सरकार है: प्रियंका चतुर्वेदी